अपहरण की कोशिश नाकाम करने वाली तीन साहसी सफाईकर्मियों का सम्मान, नगर निगम ने बढ़ाया हौसला – Sambhav Times

अपहरण की कोशिश नाकाम करने वाली तीन साहसी सफाईकर्मियों का सम्मान, नगर निगम ने बढ़ाया हौसला

देहरादून। सहस्रधारा रोड स्थित नालापानी चौक पर महिला के अपहरण के प्रयास को विफल करने वाली नगर निगम की तीन साहसी सफाईकर्मियों को सम्मानित किया गया। अनीता देवी, माया देवी और सविता देवी ने सूझबूझ और साहस दिखाते हुए महिला को कथित अपहरण के प्रयास से बचाने में अहम भूमिका निभाई थी।

नगर निगम में आयोजित सम्मान समारोह में महापौर सौरभ थपलियाल ने मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आनंद शुक्ला की मौजूदगी में तीनों महिला सफाईकर्मियों को शॉल ओढ़ाकर और मिठाई भेंट कर सम्मानित किया।

महापौर ने कहा कि इन महिला सफाईकर्मियों ने जिस निडरता और तत्परता का परिचय दिया, वह सराहनीय है। उन्होंने कहा कि संकट की घड़ी में आगे आकर एक महिला की मदद करना और उसे सुरक्षित बचाने का प्रयास करना समाज के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि इन सफाई सैनिकों ने वाल्मीकि समाज और नगर निगम का मान बढ़ाया है।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी मजदूर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी नरेश वैद, नगर निगम शाखा अध्यक्ष सुनील कुमार उर्फ सोनू खैरवाल, हलका प्रधान अरविंद कुमार,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *