कैबिनेट मंत्री खजान दास ने गोपाल पुरी को बनाया विधायक प्रतिनिधि

। उत्तराखंड सरकार में समाज कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण, छात्र कल्याण एवं भाषा विभाग के मंत्री तथा राजपुर रोड विधानसभा क्षेत्र के विधायक खजान दास ने गोपाल पुरी को अपना विधायक प्रतिनिधि नियुक्त किया है। इस संबंध में उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी, देहरादून को पत्र जारी कर प्रशासनिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

जारी पत्र के अनुसार, खादरी मोहल्ला, देहरादून निवासी गोपाल पुरी को राजपुर रोड विधानसभा क्षेत्र में विधायक प्रतिनिधि की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मंत्री खजान दास ने पत्र में उल्लेख किया है कि उनकी अनुपस्थिति में गोपाल पुरी विभिन्न शासकीय बैठकों, विकास कार्यों की समीक्षा बैठकों तथा अन्य सरकारी कार्यक्रमों में उनके प्रतिनिधि के रूप में शामिल होंगे।

उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी से अनुरोध किया है कि गोपाल पुरी को विधायक प्रतिनिधि नामित किए जाने के संबंध में नियमानुसार आवश्यक आदेश जारी किए जाएं, ताकि ये निर्धारित दायित्यों का निर्वहन कर सकें।

माना जा रहा है कि इस नियुक्ति से राजपुर रोड विज्ञनसभा क्षेत्र में विकास कार्यों के समन्वय, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान और विभागीय अधिकारियों के साथ बेहतर संवाद स्थापित करने में सहायता मिलेगी। स्थानीय स्तर पर भी इस नियुक्ति को संगठनात्मक और प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *