देश के लोकप्रिय एवं यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे “सेवा संकल्प अभियान” के तहत आज भाजयुमो डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी मंडल द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

रक्तदान शिविर का शुभारंभ धर्मपुर विधायक माननीय श्री विनोद चमोली जी, देहरादून महापौर श्री सौरभ थपलियाल जी, भाजपा महानगर अध्यक्ष श्री सिद्धार्थ अग्रवाल जी, युवा मोर्चा प्रदेश महामंत्री श्री मुलायम सिंह रावत जी, जिला सह प्रभारी श्री संजय तोमर जी, भाजयुमो महानगर अध्यक्ष श्री कुलदीप पंत जी, भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री कमल राठौर जी, मंडल महामंत्री श्रीमती अंजू ध्यानी जी, पूर्व जिला कार्यकारिणी सदस्य राहुल नेगी एवं भाजयुमो मंडल अध्यक्ष श्री अमित (गोली) जी की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ।

इस सेवा कार्य के दौरान 70 यूनिट रक्तदान हुआ। 🩸❤️
इस अवसर पर मंडल के समस्त पदाधिकारी, वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में युवा साथी उपस्थित रहे।
रक्तदान महादान — सेवा ही संकल्प! 🇮🇳