रुड़की के नारसन कस्बे में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। मामले को जान हर कोई हैरान हो गया है। हुआ यूं कि, 102 साल की बुजुर्ग महिला के अंतिम संस्कार की तैयारियां चल रहीं थी। घर में मातम का माहौल था। महिला की मौत के बाद परिवार के सदस्यों के आंखों से आंसू नहीं रुक रहे थे।
अंतिम संस्कार की तैयारियों के बीच महिला के शरीर में हरकत देख हर कोई दंग रह गया। अर्थी से महिला के शरीर में हरकत देख परिजन भी दंग रह गए। महिला ने अचानक ही आंखें खोलीं, जिसके बाद परिजनों के खुशी का ठिकाना नहीं रहा। प्राप्त जानकारी के अनुसार, नारसन खुर्द निवासी विनोद की माता जी, 102 वर्षीय ज्ञान देवी पिछले कुछ दिनों से काफी बीमार थीं।
लेकिन, बुजुर्ग महिला मूर्छित हो गईं थीं। आनन-फानन में परिजनों बुजुर्ग महिला की जांच के लिए डॉक्टर को घर में बुलाया। डॉक्टर ने बुजुर्ग महिला की जांच करने के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत की खबर सुनते ही घर में कोहराम मच गया। हर किसी के आंखों से आंसू नहीं रुक रहे थे।