कैबिनेट विस्तार की अटकलों के बीच बढ़ीं बीजेपी विधायकों की धड़कनें, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का बड़ा खुलासा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार के चर्चाओं की अटकलों के बीच उत्तराखंड में  एक बार फिर सियासी पारा चढ़ गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के बयान के बाद भाजपा विधायक मंत्रिमंडल में जगह पाने के लिए लॉबिंग करने से भी पीछे नहीं हट रहे हैं। कैबिनेट विस्तार पर धामी ने बताया कि कौन से विधायकों पर सरकार का फोकस रहेगा। सूत्रों की बात मानें तो बयान के बाद भाजपा विधायक भी सक्रिय हो गए हैं।

सीएम धामी का कहना था कि उत्तराखंड में भाजपा संगठन की तरह ही राज्य सरकार भी समय से कैबिनेट का विस्तार करेगी। पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ताओं को ही सरकार की ओर से दायित्व दिए जाएंगे। पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ताओं को ही सरकार की ओर से दायित्व दिए जाएंगे। मंत्रिमंडल विस्तार के साथ ही दायित्व बंटवारे से पहले पार्टी हाईकमान से भी विस्तृत चर्चा की जाएगी।

राजनीतिक सूत्रों की मानें तो विधानसभा बैकडोर भर्तियों में एक कैबिनेट मंत्री और पूर्व विधानसभा स्पीकर का जमकर नाम उछला है, जिससे भाजपा की काफी किरकिरी भी हुई है। जबकि, एक कैबिनेट मंत्री का स्वास्थ्य कारणों की वजह कुछ खास परफॉरमेंस नहीं दिखाई दे रहा है। ऐसे में सीएम धामी कुछ नए चेहरों को कैबिनेट में जगह दे सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *